Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। कुन्दरकी थाना प्रभारी पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का एवं जनता के साथ पक्षपातपूर्ण कार्यवाही करने का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी पर सटोरियों, जुआरियों व अवैध खनन करने वालों से वसूली का आरोप भी लगाया।
भाजपा के जिला पंचायत सदस्य विवेक चैहान के नेतृत्व में मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए भाजपाइयों व ग्रामीणों ने कहा कि कुन्दरकी थाना प्रभारी धीरज सोलंकी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और क्षेत्र की जनता से पक्षपातपूर्ण रवैया रखते हैं व अवैध वसूली करते है। क्षेत्र के ग्राम जैतवाड़ा से रेत का अवैध खनन करवा रहे हैं जिसमें प्रति ट्राली पर 10 हजार रूपये प्रतिमाह अवैध वसूली कर रहे है। सट्टा व जुए के अवैध अड्डे क्षेत्र में चल रहे हैं और 80 हजार रूपये प्रति अड्डे से वसूली हो रही है व डेढ़ लाख से लेकर 20 लाख रूपये तक सट्टे के अड्डो से लिये जा रहे है। यदि कोई गरीब व्यक्ति रिपोर्ट लिखवाने जाता है तो खुलेआम रूपयों की मांग करते हैं यदि वह सक्षम न हो तो विपक्ष से रूपये लेकर पीड़ित पर ही झूठा मुकदमा लगा देते है। पूरे रूपयों की वसूली थाने में तैनात कुन्दन नाम के व्यक्ति द्वारा की जाती है। अभी हाल ही में कुन्दरकी थाना प्रभारी ने गौर ग्रेसियस में बहुत बड़ी कोठी बनाई है जिसमें पूर्ण मटेरियल रिश्वत के रूपयों से लगा हुआ है। प्रदर्शनकारियो ने मांग की कि अगर थाना प्रभारी के विरूद्ध कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो क्षेत्र की जनता सड़कों पर उतर आंदोलन करेगी साथ ही थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने की मांग की गयी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *