Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को तीसरी बार निर्विरोध एमएलसी चुने जाने के बाद प्रथम बार मुरादाबाद आगमन पर जिला और महानगर समाजवादी पार्टी की ओर से चक्कर की मिलक स्थित जिला कार्यालय पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नरेश उत्तम ने कहा कि मुरादाबाद से चार विधायक चुने गये। दो बहुत कम वोटो से हारे। पूरे प्रदेश में मुरादाबाद की पहचान बनी हुई है। इस देश का लोकतंत्र भाजपा के कारण खतरे मंे है। ईवीएम की वजह से भाजपा की सरकार बनी जबकि विकास अखिलेश यादव ने कराया। विकास को ईवीएम ने हराया। नगर निगम के चुनाव मंे भी ईवीएम जीती, नगर पालिका में बैलेट पेपर कैसे जीता? गोरखपुर और फूलपुर के चुनाव मशीन जीत जाती अगर मीडिया के साथी इस फर्जीवाड़े को उजागर न करते। उन्होनें कहा कि आज भाजपा के राज में किसान आत्महत्या कर रहा है। महिलाओं की आबरू सुरक्षित नही है। झूठ का बोलबाला है। जनता अखिलेश यादव की ओर देख रही है। उन्होनें नारा दिया लोकतंत्र बचाओ ईवीएम हटाओ। उन्होने कहा कि सपा कार्यकर्ताओ के सामने नूरपुर का और कैराना का चुनाव है। इसे भी फूलपुर और गोरखपुर की तरह योगी सरकार को धूल चटानी है।
आभार जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल ने व्यक्त किया। संचालन मुकेश यादव ने किया। मुख्य रूप से मान सिंह यादव, हाजी मन्नू कुरैशी, हाजी इकराम कुरैशी, परवेज अली, हाजी रिजवान, मौ0 फहीम, जयवीर सिंह यादव, संजीव यादव, धर्मेन्द्र यादव, डीपी यादव, डा0 एसटी हसन, हाजी नासिर कुरैशी, अनीसुर्रहमान सैफी, सौलत अली, समरपाल सिंह, बाबर खां, राजकुमार प्रजापति, गोपाल सिंह यादव, जुगल किशोर वाल्मीकि, हुमायूं कदीर, अथर अंसारी, लालू परवेज, लुकमान खां, काशिफ अतहर, कामिल मंसूरी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *