Share

मु0 रिज़वान
मुरादाबाद। अक्सर कई मौकों पर पुलिस मित्रता का ऐसा परिचय देती है कि हर कोई उसका कायल हो जाता है। पुलिस का ऐसा ही दोस्ताना रूप शुक्रवार दोपहर कांठ रोड के नवीन नगर में देखने को मिला। जब यूपी 100 के पुलिस कर्मियों की बदौलत उदास दूल्हा के चेहरे पर मुस्कान लौट आयी।
नवीन नगर में रहने वाले सुरेश भंजा के पुत्र का विवाह शुक्रवार को था। दोपहर को बारात जानी थी जिसके लिए कटघर थाना क्षेत्र के फबल फाटक स्थित लाल सिंह बग्गी वालों के यहां कई दिन पहले बुकिंग कराई गई थी। शुक्रवार दोपहर मानसरोवर पार्क में वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। दूल्हा सज धज कर तैयार था सब बग्गी वाले का इंतजार कर रहे थे। दोपहर 12 बजे बारात बग्गी पर निकलनी थी। 1 बज गया मगर बग्गी वाला नहीं पहुंचा। परिजनों ने बग्गी वाले को फोन किया पहले तो उसका फोन नहीं उठा बाद में थोड़ी देर में आने को कहकर उसने 2 घंटे गुजार दिये। घरवालों के साथ-साथ दूल्हा भी परेशान हो गया कि दुल्हन इंतजार कर रही होगी और वह यहां फंसा हुआ है। परेशान परिजनों ने 100 नं0 पर पुलिस को सूचना दी। यूपी 100 (301) 3.30 बजे नवीन नगर पहुंची और परिजनों से बात की। कांस्टेबिल कपिल कुमार और पायलेट शावेज ने मामले की गम्भीरता को समझा और बुकिंग का पर्चा परिजनो से लिया। इसके बाद लाल सिंह बग्गी वालों को फोन कर हड़काया। बग्गी वाले ने मामला पुलिस मंे जाते देख तुरन्त आने की बात कही। लगभग 30 मिनट बाद बग्गी पहुंच गयी और तब दूल्हा उस पर सवार होकर दुल्हन को लेने के लिए मुस्कुराता हुआ निकला। सभी ने पीवीआर 301 के सिपाहियों का आभार प्रकट किया। वरना एन वक्त पर बग्गी मिलना मुश्किल था। क्षेत्रवासियों ने भी पुलिस के इस दोस्ताना रवैये की प्रशंसा की।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *