Share

टोक्यो, 09 अप्रैल (रायटर) पश्चिमी जापान के कुछ हिस्सों में आज भूकंप के कई झटके महसूस किये गये।
प्रशासन ने आगामी दिनों में भूकंप के तेज झटकों की चेतावनी जारी की है।
जापान के मौसम विभाग के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गयी। भूकंप का केन्द्र जमीन की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था, जिसके कारण जापान के तटीय शिमेन क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किये गये।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गयी।
जापानी मौसम विभाग के एक अधिकारी ने संवाददाता सम्मेलन में आगामी सप्ताह के दौरान भूकंप के तेज झटकों की चेतावनी जारी की है।
इस भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *