Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी महानगर मुरादाबाद की एक बैठक गुरूवार को बड़ी मस्जिद के पीछे गली नं0 1 असालतपुरा में महानगर अध्यक्ष हाजी मन्नू कुरैशी के निवास स्थान पर आयोजित हुई। जिसमें लोकसभा उपचुनाव में सपा द्वारा भाजपा को करारी हार पर हर्ष जताते हुए मिष्ठान खिलाकर खुशी जताई गई।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की हार यह तय करती है कि अब भाजपा और उनके नेताओं का झूठ का पुलिंदा खुल चुका है। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिये। सभी सपाई उनके इस्तीफे की मांग करते है।
संचालन करते हुए धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि गोरखपुर में सैकड़ों बच्चों की मौत आॅक्सीजन की सप्लाई ठप होने से हुई थी। मुुख्यमंत्री अफसोस जताने की बजाये बयान देते रहे कि इतने बच्चे तो हर साल मरते है। भाजपा की करारी शिकस्त उन बच्चों को सच्ची श्रद्धांजलि है।
बैठक में मुख्य रूप से जहान उल्ला खां, तारिक बाॅबी, काशिफ अतहर, मौ0 आसिफ, लुकमान खां, नन्हें प्रजापति, मौ0 सलीम, डा0 सोमवीर यादव, हाजी इदरीस कुरैशी, हाजी सरताज, जावेद अंसारी, जिग्री मलिक, शाहनवाज, अनवार, दौलतराम तुरैहा, संजीव ठाकुर, शमीम अहमद खां आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *