Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। दबंग व निर्भीक एसआई मुम्ताज खां ने जब से असालतपुरा चैकी का चार्ज लिया है इलाके में होने वाले अपराध पर काफी हद तक लगाम लगाई है। अपराधियों की नाक में उन्होनें दम कर रखा है। फोन पर कोई भी आम व्यक्ति उन्हें अपराध से सम्बन्धित सूचना देता है तो वह उसे पूरी गम्भीरता के साथ लेते हैं और उस पर तुरन्त कार्यवाही करते है। मुम्ताज खां ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह कमर कसी हुई है। सट्टा, जुआ आदि पर काफी हद तक वह लगाम कस चुके है। बता दें कि मुम्ताज खां ने इससे पहले भी सीधी सराय फसियो में एक महिला को नशीली दवाओं की बिक्री करने के आरोप में पकड़ा था। इसके कुछ समय बाद ही प्रिंस रोड से नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ भी उन्होनें ही किया था। हुकूमत एक्सप्रेस से विशेष बातचीत के दौरान असालतपुरा चैकी इंचार्ज मुम्ताज खां ने दो टूक कहा कि जब तक वह इलाके में हैं अपराधी या तो सुधर जायें या फिर इलाके से चले जायें। उनके रहते क्षेत्र में अमन शांति रहेगी इसके लिए वह पूरी तरह प्रयासरत रहेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *