हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। नव गठित जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की प्रथम बैठक बुधवार को समिति के पदेन
अध्यक्ष/जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर आयोजित हुई जिसमें जिलाधिकारी ने समिति के पत्रकार सदस्यो से सकारात्मक रिपोटिंग को बढ़ावा देने की बात कही।
प्रथम बैठक में परिचय की औपचारिकता के बाद
जिलाधिकारी ने पत्रकार सदस्यों से इस बात पर जोर दिया कि वह सकारात्मक रिपोर्टिंग को बढ़ावा दें और अपने साथियो को इसके लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि अक्सर देखा गया है कि कुछ अखबार व टीवी चैनल बे्रकिंग न्यूज के चक्कर में अपुष्ट समाचारों को बढ़ावा दे देते हैं जो कि शासन प्रशासन की छवि धूमिल करते है। इस पर रोक लगनी चाहिये। पत्रकारों को पूरी पुष्टि के साथ सकारात्मक रिपोर्टिंग को बढ़ावा देना चाहिये।
जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति के सदस्य इस पर ध्यान दें और सकारात्मक रिपोटिंग को बढ़ावा दें।
जिलाधिकारी ने पत्रकारों से पूछा कि किसी साथी पत्रकार के साथ कोई किसी प्रकार की उत्पीड़न की समस्या तो नहीं है। फिलहाल ऐसी कोई समस्या सामने नहीं आयी।
प्रथम बैठक में हुकूमत एक्सप्रेस के संवाददाता मु0 रिज़वान के अलावा सुहैल खां व सुनील कुमार सिंह पत्रकार मौजूद रहे। उप सूचना निदेशक/ संयोजक सदस्य जहांगीर अहमद भी मीटिंग में मौजूद रहे।











