हुकूमत एक्सप्रेस
मिलक (रामपुर)। नगर में मोबाइल बेचने के बहाने युवक को शीशा थमा दिया। ठगी का शिकार होने पर उसने आरोपी को तलाशा पर वह हाथ नहीं आया। तीनबत्ती चैराहे पर रोडवेज बसों का ठहराव होता है। वहां जेब कतरे और ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य डेरा जमाए रहते हैं।
बुधवार को दोपहर दो बजे युवक चैराहे पर खड़ा रोडवेज बस का इन्तजार कर रहा था। इतने में उसके पास एक व्यक्ति आया। उसने कहा कि उसे रुपयों की सख्त जरूरत है, इसलिए मजबूर होकर वह अपना एंड्रॉयड मोबाइल फोन मात्र 500 रुपये में बेच रहा है। युवक झांसे में आ गया। उसने 500 रुपये दे दिए। व्यक्ति ने अपनी जेब में रखे मोबाइल को कबर सहित युवक को दे दिया। युवक ने कबर खोलकर देखा तो उसमें शीशा रखा हुआ था। यह देख उसके होश उड़ गए। इसी दौरान आरोपी मौके से खिसक लिया। ठगी के शिकार युवक ने उसे काफी तलाश किया पर वह नहीं मिला।











