Share

अलीगढ़। डिजिटल युग में चोर उचक्के भी हाईटेक होते जा रहे है। एटीम से रकम पार करना इतना आसान नहीं है इसलिए चोरों ने नई तरकीब निकाली और एटीएम ही उड़ा ले गए। यहा वाया हाथरस में आगरा रोड स्थित मंगलायतन धाम के पास का है। यहां पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम लगा है। चोर मंगलवार की रात चोर इसे उखाड़कर ले जाने में कामयाब रहे। वारदात के समय एटीएम में 9 लाख 49 हजार रुपये थे।
चोरों ने एटीएम को काटने का प्रयास भी किया सफलता नहीं मिली तो पूरी मशीन को ले गए। पुलिस जांच में जुट गई है। शटर बंद होने के चलते दोपहर तक इसकी किसी को खबर ही नहीं लगी। फिलहाल पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करने के लिए डागस्वायड बुलाने समेत सभी उपायों को अपनाना शुरू कर दिया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *