Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। मंगलवार के बाद बुधवार का दिन और ज्यादा ठंडा रहा। अधिकतम तापमान 14.01 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जबकि न्यूनतम तापमान 4.03 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुधवार का दिन सीजन का अब तक का सबसे सर्द दिन रहा। नाममात्र को थोड़ी देर के लिए सूर्यदेव नजर आये मगर तुरन्त ही कोहरे व धुंध में दुबक गये। शाम होते ही पारा और गिरना शुरू हो गया। गलन महसूस होने लगी। वहीं रात में कोहरा आने से वाहन चालको को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से लेकर रात तक लोग बाजारों में दुकानो के आसपास अलाव जलाकर राहत पाते देखे गये तो वहीं गली मुहल्लो में भी लोगों ने अपने स्तर से अलाव की व्यवस्था की। मौसम विभाग के मुताबिक अभी शनिवार तक मौसम ऐसे ही सर्द बना रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान और लुढ़कने की सम्भावना है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *