Share

सम्भल। आला अधिकारियांें ने मीट प्लांटो का निरीक्षण करते हुए रिकाॅर्ड ख्ंागाले। बारी-बारी हुई चैकिंग में सब कुछ ओके मिला। दस्तावेज़ सहित फैक्ट्री की तमाम चीज़ों को बारिकी से देखा।
मंगलवार को जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि ने सम्पूर्ण समाधान से निपटने के बाद मुरादाबाद मार्ग चिमयावली स्थित मीट प्लांटो की ओर रूख किया। इण्डियन फ्रोज़न फूड, अल रहमान, अल फलाह फ्रोज़न फूड में बारी-बारी निरीक्षण किया। उनके साथ क्षेत्रिय अधिकारी एवं पर्यावरण, प्रदूषण व पशु चिकित्सा अधिकारी भी शामिल रहे। आला अधिकारियों ने लेरिज़, सीसीटीवी कैमरे, गैस सिलैण्डर, रिकाॅर्ड रूम, लेब को देखा। निरीक्षण के दौरान सब कुछ ओके मिला। इण्डियन फा्रेज़न फूड के हाजी इरफान, हाजी रिज़वान व अलरहमान के हाजी फहीमउद्दीन, अज़ीम उद्दीन, सबीउद्दीन तथा अल फलाह के तशकील अहमद ने फैक्ट्री में पशु वध से लेकर तमाम दस्तावेज़ों का बारिकी से निरीक्षण कराया। वाटर को डीएम ने चैंक कराया फैक्ट्री में लगे नलकूप से चलवाकर पानी पिलाने के बाद उसको जांचा। निरीक्षण के दोरान एसडीएम राशिद अली खां, सीओ गमलेश्वर बिल्टोरिया, थानाध्यक्ष नखासा दुर्गेश कुमार भी मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *