Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। सोमवार को महानगर क्रिसमस पर्व के उल्लास में डूबा नजर आया। महानगर के चर्चों में सुबह विशेष प्रार्थनायें हुई और मसीह समाज के लोगों ने क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।
चर्चों में कैंडल जलाकर गाॅड के समक्ष प्रार्थना की गई। वहीं चर्चों में मसीह समाज के लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। सेंट क्लाॅज ने बच्चों व युवाआंे को गिफ्ट बांटे। महानगर के पीलीकोठी स्थित फिलिप मेमोरियल चर्च में जबरदस्त भीड़भाड़ नजर आयी। सुबह से लेकर देर रात तक चर्च में मसीह समाज के लोगों का जमावड़ा लगा रहा। युवाओं की भीड़ ने यहां लगे मेले का आनंद उठाया तो वहीं चर्च के बाहर सीढ़ियों पर दोस्तों संग सेल्फी भी ली। मसीह समाज के युवाओं में विशेषकर युवतियों में क्रिसमस का जबरदस्त उल्लास देखने को मिला। दोस्तांे संग सभी ने जमकर मस्ती की और यहां लगे मेले में खरीदारी भी की। बच्चों से लेकर बड़ों तक ने चर्च में जाकर गाॅड के समक्ष कैंडल जलाकर सच्चे मन से प्रार्थना की।
वहीं पीलीकोठी चर्च के अलावा टाउनहाल स्थित मैंथोमेडिस्ट चर्च, बारादरी दांग, रेलवे स्टेडियम के निकट मनोरंजन सदन के सामने वाले चर्च में भी लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। देर रात तक मसीह समाज के लोग चर्चों में परिवार संग जाते देखे गये। खूबसूरत रंग बिरंगी रौशनी से सजे चर्चों की छठा बिखेरता वातावरण लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा था। मसीह समाज के लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस पर्व की बधाई दी। वहीं इससे पूर्व देर रात 12 बजे यीशु मसीह के जन्म लेने पर घरों व गिरिजा घरों में केरल गीत गाये गये और यीशु के जन्म की खुशी मनाई गई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *