Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। बरनवाल वैश्य सभा महानगर मुरादाबाद द्वारा बरनवाल वैश्य जाति के महापुरूष पुज्यनीय महाराजा अहिवरन जी का जयंती समारोह सोमवार को कम्पनीबाग स्थित मनोरंजन सदन में धूमधाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उ0प्र0 बरनवाल वैश्य सभा के अध्यक्ष श्रीकान्त बरनवाल का जोरदार स्वागत किया गया एवं उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ से पूर्व सम्मानित अतिथियो ने महाराजा अहिवरन जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्जवलित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वंदे मातरम् के साथ किया गया। इसके बाद बरनवाल समाज के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि श्रीकान्त बरनवाल ने महाराजा अहिवरन जी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके पदचिन्हों पर चलने की बरनवाल वैश्य समाज से उम्मीद की। उन्होनें कहा कि महाराजा अहिवरन जैसी हस्ती के कारण ही आज बरनवाल वैश्य समाज अपने आपको गौरान्वित महसूस करता है।
कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक ज्ञानचन्द आजाद ने बरनवाल वैश्य सभा की वर्ष 2017 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की एवं मुख्य अतिथि का बैज लगाकर एवं माल्र्यापण कर स्वागत किया गया। इसी क्रम में सभा के संरक्षक शिशिर कुमार गुप्ता का भी बैज लगाकर एवं माल्र्यापण कर स्वागत किया गया। शिशिर कुमार गुप्ता ने भी महाराजा अहिवरन जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ज्ञानचन्द आजाद, अध्यक्ष विघ्नेश कुमार गुप्ता, महामंत्री उमेश चन्द आर्य, कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द गुप्ता, उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, सर्वेश्वर गोयल, राजकुमार गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, कंचन कुमार बरनवाल, मंत्रीगण अरविन्द कुमार गुप्ता, अवनीश कुमार गुप्ता (रेलवे), महिला समिति की संरक्षा रक्षा गोयल, बरनवाल उषा अग्रवाल, अध्यक्ष कमलेश गोयल, महामंत्री विनोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजरानी का भी बैज लगाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों ने फैंसी ड्रेस व गायन प्रतियोगिता के कार्यक्रम प्रस्तुत किये। साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए एक लघु नाटिका का मंचन भी किया गया। कार्यक्रम में प्राक्षी अग्रवाल, सिद्धिमा अग्रवाल समेत कई बच्चों ने गीतो पर शानदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश बरनवाल वैश्य सभा के उपाध्यक्ष रमेश चन्द गर्ग, उप मंत्री जितेन्द्र बरनवाल, संगठन मंत्री नरेन्द्र कुमार भी प्रांतीय अध्यक्ष के साथ सुल्तानपुर से पधारे। उनका भी बैज लगाकर एवं माल्र्यापण के साथ स्मृति चिन्ह देकर स्वागत कियागया। महिम अग्रवाल एडवोकेट, दीप्ति अग्रवाल, उमंग गुप्ता, सुगंध गुप्ता, कामेश्वर सहाय गुप्ता, विपनेश कुमार गुप्ता, सुभाष चन्द्र गुप्ता (आयकर), श्रवण कुमार गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, विनोद गेायल, श्रीकृष्ण गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता एडवोकेट, भुवनेश कुमार गुप्ता एड0, अनुराग गुप्ता, तपन गुप्ता,अनिल कुमार गुप्ता, प्रतीक गोयल, उमाकान्त गुप्ता समेत बरनवाल वैश्य समाज के भारी संख्या में लोग सपरिवार मौजूद रहे। कार्यक्रम में चंदौसी बरनवाल सभा के अध्यक्ष नरेश दत्त गुप्ता व उनके साथ महामंत्री व उप मंत्री भी आये थे। वहीं सम्भल से भी नगर बरनवाल सभा के अध्यक्ष व मंत्री भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए जिनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती उषा अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में दिनकर गोयल के नगर निगम में पार्षद निर्वाचित होने पर शाल ओढ़ाकर एवं माल्र्यापण के साथ बैज लगाकर स्वागत किया गया। साथ ही हिंदू जागरण मंच के प्रदेश पदाधिकारी दीपक गोयल का भी बैज लगाकर माल्र्यापण कर स्वागत किया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *