Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। शुक्रवार की रात गलशहीद थाना क्षेत्र के गांधी नगर में डबल मर्डर से पूरे शहर में सनसनी फैल गयी। एक हत्या के आधा घंटा बाद दूसरी हत्या हुई।
गलशहीद थाना क्षेत्र के गांधी नगर में शुक्रवार शाम 7.30 बजे के करीब अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गये। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अभी छानबीन में जुटी ही थी कि आधा घंटा बाद जवाहर नगर में एक और हत्या होने की सूचना आई। महज आधा घंटा में एक ही इलाके में दो-दो हत्यायें होने से हड़कम्प मच गया। इंस्पेक्टर गलशहीद, सीओ कटघर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव ने भी मौका मुआयना कर प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत की। दो-दो हत्याओं से लोगों में दहशत व्याप्त हो गयी। हालांकि प्रथम दृष्टया मामला गैंगवार का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना स्थल से पुलिस को एक बाइक व तमंचा बरामद हुआ है। देर रात समाचार लिखे जाने तक लोगों की भीड़ घटना स्थल के आसपास जमा थी। एसपी सिटी ने बताया कि अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। बता दें कि घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर भाजपा विधायक रितेश गुप्ता का आवास है। विधायक के आवास के करीब ही डबल मर्डर से हर कोई सन्न है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *