Share

प्रयागराज. उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बांटो और राज करो की साजिश दोनों दल कर रहे हैं। भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। 2029 में भी भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने दावा किया कि अगले 30 साल तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे।

उन्होंने रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम को फ्लॉप बताते हुए कहा कि वहां सत्ता परिवर्तन और सत्ता की अदला-बदली की बातें करने वालों को जनता का समर्थन नहीं मिला। सरदार पटेल का वोट चोरी किए जाने और इंदिरा गांधी के समय राजनारायण का वोट चोरी होने का भी उन्होंने जिक्र किया।

केशव मौर्य ने कहा कि भाजपा जनता के आशीर्वाद से चुनाव जीतती है। पार्टी न तो वोट चोरी करती है और न ही कभी ऐसा करेगी। जनता कमल का बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाएगी। उन्होंने कहा कि गरीबों का कल्याण जारी रहेगा।

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह एक महीने के भीतर राजनीतिक रूप से दिखाई देना बंद कर देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि गलत काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय के निर्माण में गड़बड़ी होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने जांच एजेंसी की कार्रवाई का भी उल्लेख किया।

By Admin