बिग बॉस 20: ‘वो थोड़ा डॉमिनेंट था’, करण वाही से ब्रेकअप पर उदिति सिंह का बड़ा खुलासा, अलग होने की बताई वजह

10
Share

उदिति सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने शो में स्काउट ओपी से बातचीत के दौरान करण वाही से अपने ब्रेकअप पर खुलकर चर्चा की।
लॉकडाउन में बढ़ने लगी थीं परेशानियां
स्काउट के साथ बातचीत में उदिति ने कहा, ‘मेरे लिए ब्रेकअप सच में एक ब्लेसिंग इन डिस्गाइज था। वो थोड़ा डॉमिनेंट था। सपोर्ट मिलने के बजाय मुझसे लगातार कहा जाता था, ‘आप नहीं कर पाओगे, आपको नहीं आता।’ जब आपका अपना पार्टनर ही आपको डिमोटिवेट करता है, तो उसका असर होता है।’

उदिति ने बताया कि उनके और करण के रिश्ते में तनाव की शुरुआत लॉकडाउन के दौरान ज्यादा बढ़ी। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच उम्र का अंतर, अलग-अलग सोच और रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातें भी धीरे-धीरे बड़े झगड़े की वजह बनने लगी थीं।

उदिति ने कहा, ‘मेरे चीजों को साफ रखने के तरीके उनके तरीकों से अलग थे।’ उन्होंने बताया कि उनके पालतू डॉग नोआ की देखभाल भी दोनों के बीच लगातार बहस की एक वजह बन गई थी।
Bigg Boss 20 Uditi Singh Calls Breakup With Karan Wahi A Blessing In Disguise
करण वाही और उदिति सिंह – फोटो : एक्स
2019 में शुरू हुआ था रिश्ता
उदिति के मुताबिक, उनका और करण वाही का रिश्ता साल 2019 में शुरू हुआ था। उदिति ने अपनी बात रखते हुए कहा कि कई बार रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश करने के बावजूद चीजें सही नहीं हो पातीं।

अगर रिश्ते में सही तालमेल और सही समय न हो, तो लंबे समय तक साथ रहना मुश्किल हो जाता है। उनके लिए यह ब्रेकअप बाद में उनकी पर्सनल और करियर ग्रोथ के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हुआ।