Share

सीएम योगी ने लखनऊ में 1,594 युवाओं को नियुक्ति-पत्र सौंप दिए हैं। मुख्यमंत्री ने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा की मेहनत को सम्मान, प्रतिभा को अवसर और सपनों को नई उड़ान मिले, यही डबल इंजन सरकार का संकल्प है।
आज (शुकवार को) लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में नवचयनित 201 ऑडिटर्स और 1,393 असिस्टेंट अकाउंटेंट्स समेत कुल 1,594 युवाओं को Appointment Letters सौंपा। साथ ही, उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हर युवा की मेहनत को सम्मान, प्रतिभा को मौके और सपनों को नई उड़ान मिले, यही डबल इंजन सरकार का संकल्प है।कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनना चाहता है। सैफई सिंडिकेट नियुक्ति-पत्र नहीं गिन सकता है। हमारी सरकार ने 10 लाख युवाओं को नौकरी दी। 2017 से पहले यूपी में भर्ती ईमानदारी से नहीं होती थी। यूपी का बजट अब 10 लाख करोड़ का है। उत्तर प्रदेश अब उपद्रव प्रदेश नहीं है। इनता ही नहीं नोएडा सपा के लिए लूट-खसोट का जरिया था। अखिलेश यादव खुद नोएडा आने से डरते थे।सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, ‘हर युवा की मेहनत को सम्मान, प्रतिभा को अवसर और सपनों को नई उड़ान मिले, यही डबल इंजन सरकार का संकल्प है। वर्ष 2017 से पहले सरकारी भर्तियों में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद ने युवाओं के विश्वास को चोट पहुंचाई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनके लिए नए अवसरों के द्वार खोले हैं।’उन्होंने आगे लिखा कि इसी संकल्प के साथ आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश (वित्त विभाग) के अंतर्गत नवचयनित 201 लेखा परीक्षकों व 1,393 सहायक लेखाकारों सहित कुल 1,594 युवाओं को नियुक्ति-पत्र बांटे जाएंगे। लखनऊ में युवाओं के परिश्रम को नियुक्ति का सम्मान मिलेगा, तो गोंडा में ‘स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना’ के अंतर्गत गोंडा, बहराइच, बलरामपुर एवं श्रावस्ती के 46,800 स्टूडेंट्स एवं प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट प्रदान कर उनके सपनों को डिजिटल सामर्थ्य मिलेगा।’
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के दूसरे फेज के तहत आयोजित भव्य समारोह में देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर और महराजगंज के 50 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं और प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित किए थे। इससे पहले, हाल ही में सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा था कि अबकी बार तो चुनाव से पहले ही 2 लड़कों की जोड़ी फेल हो गई।

By Admin