‘हैप्पी बर्थ डे माई फ्रेंड’: मेलोनी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, भारत-इटली के संबंधों पर क्या कहा?

5
Share

नई दिल्ली.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 76 वर्ष के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर दुनियाभर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। इसी कड़ी में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। मेलोनी ने अपने संदेश में पीएम मोदी को अपना मित्र बताते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, ऊर्जा और सफलता की कामना की। इटली की प्रधानमंत्री ने आगे कहा- दोनों देश मिलकर सहयोग और समृद्धि के भविष्य के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने अपने संदेश में भारत और इटली के बीच गहरे दोस्ती के रिश्ते को भी रेखांकित किया।

क्या बोलीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी?
मेलोनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘मेरे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, ऊर्जा और सफलता की कामना करती हूं।’ उन्होंने आगे कहा कि इटली और भारत अपने गहरे दोस्ती के रिश्ते को लगातार मजबूत कर रहे हैं और साथ मिलकर सहयोग और समृद्धि का भविष्य बना रहे हैं।

व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई
इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं भेजीं। उन्होंने दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों और हाल ही में दोनों नेताओं के बीच हुई उच्च-स्तरीय मुलाकातों का भी जिक्र किया। इस संदेश में आपसी संबंधों को आगे बढ़ाने में प्रधानमंत्री की सीधी भूमिका का जिक्र किया गया। इसके साथ ही नई दिल्ली और मॉस्को के बीच औपचारिक संबंधों की गहराई को रेखांकित किया गया।

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दी बधाई जन्मदिन की बधाई
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी पीएम मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं भेजीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक पर एक पोस्ट में लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो, नरेंद्र! आपके नेतृत्व ने भारत को एक विश्व शक्ति में बदल दिया है। हमने मिलकर हमारे दो महान लोकतंत्रों के बीच एक अभूतपूर्व साझेदारी का निर्माण किया है। इस्राइल और भारत के बीच की दोस्ती पहले कभी इतनी मजबूत नहीं रही, और हम इसे मिलकर और भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। मैं आपके नेतृत्व, स्वास्थ्य और सफलता से भरे कई और वर्षों की कामना करता हूं।’