मोहम्मद शमी के भाई पर यौन उत्पीड़न का आरोप

3
Share

एजेंसी न्यूज
लखनऊ। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई और रणजी खिलाड़ी मोहम्मद कैफ (अमरोहा के अलीनगर डिडौली निवासी) गंभीर आरोपों में घिर गए हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके की रहने वाली एक महिला ने कैफ पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर आशियाना पुलिस ने मोहम्मद कैफ (यौन शोषण) और उनके बड़े भाई मोहम्मद हसीब (धमकाने) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पीड़िता लखनऊ के आशियाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह तलाकशुदा है और उसका एक बेटा भी है। पीड़िता ने बताया कि साल 2023 से 2026 के बीच वह एक एयरलाइंस में केबिन क्रू के तौर पर काम करती थी।
दोनों की पहली मुलाकात साल 2020 में गाजियाबाद में हुई थी। उस वक्त पीड़िता वहीं रहती थी और एक मित्र के माध्यम से उसकी कैफ से पहचान हुई। उस दौरान मोहम्मद कैफ कोलकाता में रणजी खेल रहे थे। दोनों के बीच दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे आगे बढ़ी। अगस्त 2023 में कैफ ने खुद आगे आकर पीड़िता के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था।