यूपी के वकीलों को मिलेगा 5 लाख का कैशलेस इलाज सीएम योगी ने किए 2 बड़े ऐलान

3
Share

एजेंसी न्यूज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रयागराज के दौरे पर है। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में अधिवक्ताओं के लिए निर्मित चैंबरों की चाबी भी सौपी। प्रयागराज में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी वर्ष 2025-26 की ओर से स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में न्यायिक एवं विधिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया। वही सीएम योगी ने यूपी के वकीलों को 5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा देने का ऐलान किया। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में सीएम योगी ने 2 और बड़े ऐलान किए।
सीएम योगी हाईकोर्ट क्रिकेट मैदान में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिवक्ताओं को चैंबर की चाबी सौंपी। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न विषयों और न्यायिक क्षेत्र से संबंधित पहलुओं पर भी चर्चा हुई है। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब 6:30 बजे लखनऊ लौटगे आएं।