आरोपी महिला ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया

8
Share

आरोपी महिला ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी महिला एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। मृतक पति कार के शो रूम में काम करता था।कर्नाटक के मैसुरू जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां 50 वर्षीय एक व्यक्ति की उसकी पत्नी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी महिला ने शुरुआती तौर पर इस हत्या को हार्ट अटैक से हुई मौत बताकर मामला छिपाने की कोशिश की। जब पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया तो हर कोई हैरान रह गया। कार के शोरूम में काम करता था मृतक
मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान नित्यानंद के तौर पर हुई है। वह एक कार शोरूम में काम करते थे और अपनी पत्नी सुशीला के साथ रहते थे, जो एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। इस जोड़े की कोई संतान नहीं थी। यह घटना रविवार रात कुवेम्पुनगर इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक, सुशीला ने अपने पति का गला रस्सी से तब घोंट दिया, जब वह नशे की हालत में घर लौटने के बाद सो रहा था।
पुलिस ने कहा कि सुशीला ने शुरू में नित्यानंद के भाई को बताया कि उसे दिल का दौरा पड़ा है लेकिन जब वह घर पहुंचा तो उन्होंने नित्यानंद की गर्दन पर चोट का निशान देखा और उसे शक हुआ। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच के दौरान सुशीला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस को शक है कि पैसे और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों को लेकर परिवार में अक्सर होता था। साथ ही बच्चा न होने की वजह से दोनों के बीच रोज लड़ाई होती थी। दोनों के बीच तनाव के कारण हत्या की वारदात हुई। पति को मारने के बाद महिला ने नहीं खोला घर का दरवाजा
पुलिस ने कहा कि सोमवार सुबह नित्यानंद के दोस्त दर्शन ने कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन सुशीला ने दरवाजा नहीं खोला। नित्यानंद के फोन का जवाब न मिलने पर दर्शन उसे ढूंढने आया था। पुलिस की एक टीम घर पहुंची, घटनास्थल का मुआयना किया और घटना की विस्तृत जांच शुरू की। मामले की जांच जारी है।