अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल्स

27
Share

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन का रिश्ता पिछले दिनों काफी चर्चा में रहा। दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ीं। इस बीच अभिषेक बच्चन ने अपने और ऐश्वर्या राय के रिश्ते पर खुलकर बात की और बेटी आराध्या की को-पैरेंटिंग के बारे में भी चर्चा की।अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल्स में से हैं। यूं तो दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं, लेकिन फिर भी फैंस की नजरें हमेशा इन पर टिकी रहती हैं। पिछले दिनों लगातार दोनों के बीच अनबन की अफवाहें जोरों पर रहीं। सोशल मीडिया पर दोनों के कई वीडियो भी सामने आए, जिसमें दोनों एक ही इवेंट को अलग-अलग अटेंड करते दिखे। हालांकि, बाद में दोनों को साथ देखकर इनके फैंस ने राहत की सांस ली। इस बीच अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। इसी दौरान उन्होंने ये भी खुलासा किया कि उन्हें अपनी पत्नी यानी ऐश्वर्या के साथ रेड कार्पेट पर चलने से डर लगता है।
अभिषेक बच्चन ने हाल ही में लिली सिंह के साथ बातचीत में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी बात की। इसी दौरान उन्होंने बताया कि आखिर वह रेड कार्पेट पर पहुंचते ही इतने सीरियस क्यों हो जाते हैं। बातचीत के दौरान अभिषेक कहते हैं कि उन्हें ऐश्वर्या के साथ रेड कार्पेट पर चलने से डर लगता है, क्योंकि उन्हें ऐश्वर्या के बगल में खड़े होना सबसे बड़ा टास्क लगता है। जूनियर बच्चन के अनुसार, उन्हें रेड कार्पेट पर पहुंचने के बाद समझ ही नहीं आता कि अब उन्हें क्या करना है और कैसे पोज देना है।अभिषेक बच्चन कहते हैं कि ऐश्वर्या के साथ रेड कार्पेट पर खड़े होने के बाद वह खुद को लकड़ी के टुकड़े जैसा महसूस करने लगते हैं और फोटोग्राफर्स को देखकर परेशान हो जाते हैं। अभिषेक कहते हैं- ‘आपने मेरी वाइफ को देखा है? रेड कार्पेट पर उन्हें पोज करते देखा है? रेड कार्पेट पर चलना मेरे लिए बहुत मुश्किल काम है, बस यही बात है। और अगर उनके साथ रेड कार्पेट पर चलना पड़े तो ये और भी डरावना हो जाता है। उन्हें पता है कि कैसे चलना है, कैसे पोज करना है, कहां देखना है, वो प्रोफेशनल हैं।’अभिषेक कहते हैं- ‘रेड कार्पेट पर पहुंचते ही मैं किसी लकड़ी के टुकड़े जैसा महसूस करने लगता हूं। समझ ही नहीं आता कि कहां देखूं, क्या करूं, हाथ पॉकेट में डालूं या बाहर रखूं? मैं अनकम्फर्टेबल हो जाता हूं। यही वजह है कि हमेशा फोटोग्राफर्स कहते रहते हैं- सर स्माइल प्लीज। एक बार तो एक फोटोग्राफर मेरे एक्सप्रेश देखकर पूछने लगा- सर, हमसे कोई गलती हुई है क्या? आप नाराज क्यों हैं? तब मैंने कहा- ओह सॉरी।’