‘हमने एक शॉट में मार गिराए 48 ईरानी लीडर’, ट्रंप ने किया बड़ा दावा
एक झटके में मारे 48 ईरानी लीडर- ट्रंप
ट्रंप का दावा किया कि ईरान के खिलाफ इस ऑपरेशन में ‘एक ही झटके में 48 ईरानी लीडर खत्म हो गए।’ उन्होंने यह भी इशारा किया कि अमेरिका को पता है कि अभी कितने टारगेट बाकी हैं। ट्रंप का यह स्टेटमेंट ऐसे वक्त में आया है जब पेंटागन और इजरायली डिफेंस फोर्स अटैक के नतीजों का आकलन कर रहे हैं।
एक टीवी इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान की सैन्य ताकत को निशाना बनाकर चलाया जा रहा ऑपरेशन ‘शेड्यूल से आगे’ चल रहा है। उनके अनुसार, तेहरान से पैदा खतरे के जवाब में शुरू किया गया यह एक्शन अमेरिकी स्ट्रैटेजिक प्लान के अनुसार ही आगे बढ़ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये भी दावा किया कि खामेनेई की मौत के बाद नए ईरान के नेता अमेरिका से बातचीत करना चाहते हैं।
जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी वायुसेना ने अमेरिका पर हमले में 4 बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स का उपयोग किया। इन फाइटर जेट्स ने अमेरिका से उड़ान भरकर ईरान के अंडरग्राउंड बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों को टारगेट किया। बी-2 बॉम्बर्स ने करीब 2 हजार पाउंड वजनी दर्जनों बम ईरान में गिराए।
दूसरी तरफ, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दावा किया है कि ईरान को जल्द ही अपना नया सुप्रीम लीडर मिल जाएगा। अगले 1-2 दिन में ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुन लिया जाएगा।











