पूरी दुनिया में ईरान के शिया

56
Share

पूरी दुनिया में ईरान के बाहर कितने शिया, किस देश में कितनी है हुसैन के चाहने वालों की आबादी? देखिए लिस्ट पूरी दुनिया में शिया मुसलमानों की कुल जनसंख्या 20-26 करोड़ के बीच अनुमानित रूप से है, जो कुल मुस्लिम आबादी का 10-13 प्रतिशत है। ज्यादातर शिया आबादी ईरान, भारत, पाकिस्तान और इराक में रहती है। सर्वाधिक शिया आबादी वाले प्रमुख देशों की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर ईरान है। ईरान में 8 से साढ़े 8 करोड़ शिया समुदाय लोग रहता हैं। ईरान में इनकी जनसंख्या कुल आबादी का 90 से 95 फीसदी है। जानिए ईरान के बाहर कितने देश में शिया समुदाय के लोग सबसे ज्यादा रहते हैं।
ईरान के बाद भारत में सबसे बड़ी शिया आबादी
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि पूरी दुनिया में दूसरे नंबर पर शिया आबादी भारत में रहती है। यहां 3 से 5 करोड़ जनसंख्या शिया समुदाय की है। वहीं, पाकिस्तान में 2.5 से 4.5 करोड़ शिया रहते हैं। यहां कुल मुस्लिम आबादी के 10-20 फीसदी शिया हैं।
इसके बाद सबसे ज्यादा शिया, ईरान के पड़ोसी देश इराक में रहते हैं। यहां शिया समुदाय की आबादी 2 से ढाई करोड़ है। यहां केजनसंख्या के 65 से 70 फीसदी शिया हैं।