इवेंट के जो वीडियो ऑनलाइन सामने आए, उनमें अमिताभ बच्चन एक शानदार ब्लैक सूट और ब्लेजर में दिखे, जबकि अभिषेक ने ब्लू कैजुअल कपड़े पहने थे। ऐश्वर्या एक ब्लैक कलर के आउटफिट में एक खूबसूरत बनारसी दुपट्टे के साथ बहुत सुंदर लग रही थीं। वेन्यू पर पहुंचने पर अभिषेक और ऐश्वर्या को थोड़ी देर बात करते हुए भी देखा गया। ऐसा लग रहा था कि वे परिवार के किसी सदस्य का इंतजार कर रहे थे। कुछ देर बाद, ऐश्वर्या की मां कार से उतरीं और परिवार को एक साथ वेन्यू में जाते हुए देखा गया।
आराध्या के एनुअल फंक्शन में ऐश्वर्या राय का हाथ थामे पहुंचे अभिषेक बच्चन, बिग बी भी साथ आए नजर
आराध्या बच्चन के एनुअल डे इवेंट में अमिताभ बच्चन, अभिषेक और ऐश्वर्या राय सहित पूरा परिवार उन्हें चीयर करने पहुंचा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या का हाथ थामे नजर आ रहे हैं।आराध्या के एनुअल फंक्शन में अभिषेक-ऐश्वर्या संग अमिताभ बच्चन भी शामिल हुए।अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन गुरुवार, 18 दिसंबर को मुंबई में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल फंक्शन में शामिल हुए, जहां अभिषेक और ऐश्वर्या की बेटी आराध्या पढ़ती है। उनके पहुंचने के कुछ ही देर बाद ऐश्वर्या की मां वृंदा राय भी परिवार के साथ नजर आईं। दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। यह फैमिली गैदरिंग आराध्या के एनुअल फंक्शन पर देखने को मिली। अभिषेक-ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों के बीच बच्चन परिवार का एक साथ यह रेयर पब्लिक अपीयरेंस सभी का ध्यान खींच रहा है।अभिषेक और ऐश्वर्या पहली बार 2000 के दशक की शुरुआत में मिले थे। दोनों ‘धूम 2’ और ‘गुरु’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने अप्रैल 2007 में शादी की और 2011 में उनकी बेटी आराध्या का जन्म हुआ। पिछले कुछ सालों में इस कपल ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी हद तक प्राइवेसी बनाए रखी है और तलाक की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि वह हमेशा साथ रहेंगे।हाल ही में पीपिंग मून यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में, जब अभिषेक से इस बारे में पूछा की कि क्या आराध्या को अपने माता-पिता के बारे में उड़ रही अफवाहों के बारे में पता है। उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि नहीं। वह बहुत समझदार लड़की है। वह एक बहुत अच्छी लड़की है और उसकी मां ने बहुत अच्छा काम किया है। मुझे नहीं लगता कि उसे पता है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह उसकी प्रायोरिटी का हिस्सा है। उसके पास फोन नहीं है; वह 14 साल की है। अगर उसके दोस्त उससे संपर्क करना चाहते हैं तो उन्हें उसकी मां के फोन पर कॉल करना पड़ता है। यह हमने बहुत पहले तय किया था।’











