उन्नाव: ED ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए से जुड़े एक बड़े मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के नवाबगंज इलाके से 4 लग्जरी गाड़ियां जब्त की हैं। ये गाड़ियां मशहूर यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के घर से बरामद की गई हैं। जब्त की गई गाड़ियों में एक लेम्बोर्गिनी, एक मर्सिडीज समेत कुल चार महंगी कारें शामिल हैं।ED की जांच के अनुसार, अनुराग द्विवेदी पर आरोप है कि उसने Sky Exchange और अन्य ऑनलाइन जुआ व सट्टेबाजी ऐप्स के जरिए अवैध तरीके से भारी मात्रा में पैसा कमाया। ये ऐप्स ऑनलाइन सट्टा खिलाने का काम करते हैं, जो भारत में गैरकानूनी है। जांच एजेंसियों का कहना है कि इन ऐप्स से होने वाली कमाई को अलग-अलग तरीकों से इधर-उधर घुमाया गया और फिर उसी पैसे से लग्जरी गाड़ियां और अन्य महंगी चीजें खरीदी गईं।यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी की लेम्बोर्गिनी और मर्सिडीज समेत 4 लग्जरी कार जब्त, देखें उसकी गाड़ियों का कलेक्शन ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ED ने बड़ा एक्शन लिया है, जहां मशहूर यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के ठिकाने से लेम्बोर्गिनी सहित 4 लग्जरी कारें सीज की गईं।ED ने PMLA के तहत यह कार्रवाई की है। जांच में सामने आया कि अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों को छिपाने और उन्हें वैध दिखाने की कोशिश की जा रही थी। इसी आधार पर ED ने अनुराग द्विवेदी के नवाबगंज स्थित आवास पर कार्रवाई कर चारों लग्जरी कारों को अटैच कर लिया।ED की जांच अभी जारी है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, कितना पैसा अवैध तरीके से कमाया गया और उसे कहां-कहां निवेश किया गया। आने वाले दिनों में इस मामले में और संपत्तियों की कुर्की या अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।अनुराग द्विवेदी सोशल मीडिया, खासकर यूट्यूब के जरिए काफी मशहूर है और उस पर आरोप है कि उसने अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल इन सट्टेबाजी और जुआ ऐप्स को प्रमोट करने के लिए किया। इससे बड़ी संख्या में लोग इन ऐप्स से जुड़े और अवैध गतिविधियों का दायरा और बढ़ गया।











