पति-पत्नी की माैत के बाद परिजनों में कोहराम

28
Share

नौकरी को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहने लगा।रविवार की शाम को दोनों के बीच इसी को लेकर तीखी बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पत्नी मीरा ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। घबराए परिजन उसे आनन-फानन स्थानीय अस्पताल ले गए। स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसकी देर रात मौत हो गई।
विवाद के बाद पत्नी ने जहर खाया जान, सदमे में आया पति ट्रेन के आगे कूदा, दोनों की चली गई जान
मुरादाबाद में परिवारिक विवाद के चलते पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। इससे आहत होकर पति ट्रेन के आगे कूद गया। इसमें उसकी माैत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के फैलदा गांव में झकझोर करने वाला मामला सामने आया है। विवाद के बाद पत्नी ने कीटनाशक खाकर अपनी जान दे दी। इससे सदमे में आए पति भी ट्रेन के आगे कूद गया। इसमें उसकी माैत हो गई। पति-पत्नी की माैत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।फैलदा गांव निवासी अमीर चन्द्र (35) किसानी के साथ राजमिस्त्री का काम करते थे। उनका विवाह करीब आठ साल पहले चंदौसी थाना क्षेत्र के गूमथूल गांव की मीरा कुमारी (30) से हुआ था।उनके दो बच्चे माधव और वासु हैं। परिवार का जीवन सामान्य चल रहा था। मगर, कुछ समय पहले मीरा ने लोधीपुर गांव में ही स्थित पीतल फर्म में काम करना शुरू कर दिया। यह बात पति अमीर को नागवार गुजरी। इससे आहत पति सोमवार की सुबह गांव से गुजरने वाली रेल लाइन में पहुंच गए। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। इससे शरीर क्षत-विक्षत हो गया। अमीर की भी मौत की खबर फैलते ही पूरे फैलदा गांव में सनसनी फैल गई। कुंछ घंटों के भीतर पति-पत्नी की माैत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी योगेश मावी और सीओ हाईवे समेत कई पुलिस अधिकारी गांव पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी जुटाई।