घटना देर रात कोतवाली शहर क्षेत्र में स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर हुई

46
Share

घटना देर रात कोतवाली शहर क्षेत्र में स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर हुई। बघौली थाना क्षेत्र की निवासी पीड़िता हरदोई शहर में अपनी बहन के घर आई हुई थी और वापस जाने के लिए बस स्टैंड पहुंची थी। पीड़िता को उनके पति ने फोन पर सूचना दी थी कि वह खुद आकर उसे ले जाएगा।महिला बस स्टैंड पर अकेली बैठकर पति का इंतजार कर रही थी।
बस स्टैंड पर पति का इंतजार कर रही महिला को 1000 रुपये का लालच देकर छेड़ा, विरोध करने पर मनचले ने किया पीछा, फिर…
रोडवेज बस स्टैंड पर देर रात पति का इंतजार कर रही महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। आरोपी ने महिला से अश्लील प्रस्ताव रखा और साथ चलने का लालच देते हुए उसे 1000 रुपये भी ऑफर किए।
उत्तर प्रदेश के हरदोई में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कोतवाली शहर क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड पर देर रात पति का इंतजार कर रही एक महिला के साथ सरेआम छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश की सनसनीखेज घटना सामने आई है। स्थानीय लोगों और पीड़िता के पति के हस्तक्षेप के चलते आरोपी युवक अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका और उसे पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया। इस दौरान, कौशलपुरी मोहल्ला निवासी आदेश मिश्रा नामक एक युवक अपनी कार से वहां पहुंचा। आरोपी ने अकेले बैठी महिला से अश्लील प्रस्ताव रखा और साथ चलने का लालच देते हुए उसे 1000 रुपये भी ऑफर किए। महिला ने इसका कड़ा विरोध किया और डरकर वहां से भागने की कोशिश की। लेकिन आरोपी युवक ने पीछा करना शुरू कर दिया और अपनी कार को महिला के आगे रोककर उन्हें जबरदस्ती कार में बिठाने की कोशिश की।पीड़िता की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और उन्होंने आरोपी की कार को चारों तरफ से घेर लिया। इसी गहमागहमी के बीच पीड़िता का पति भी मौके पर पहुंच गया। उसने बिना देर किए तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी आदेश मिश्रा को हिरासत में ले लिया।पुलिस ने बताया कि पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर आरोपी आदेश मिश्रा के खिलाफ छेड़छाड़ (धारा 354) और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।