केरल के कई जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया। अधिकारियों ने कहा कि अलप्पुझा जिले में तेज हवाओं के कारण अर्थुनकल तट के पास एक मछुआरे की नाव पलट जाने से मौत भी गई। चक्रवात मोन्था के पूर्वी तट के करीब पहुंचने के बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों से बात की है। सीएम नायडू ने तटीय क्षेत्रों में जान-माल की सुरक्षा और क्षति को कम करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है।
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, आईएमडी हैदराबाद के अधिकारी जीएनआरएस श्रीनिवास राव ने कहा, ‘ चक्रवात तूफान मंगलवार शाम या रात तक मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा क्षेत्र के आसपास आंध्र प्रदेश के तट तक पहुंचने की संभाना है। इस दौरान आंध्र प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषण भारी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी।’
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि आज चक्रवात ‘मोन्था’ एक ‘गंभीर’ चक्रवात में बदलने की संभावना है। यह मंगलवार शाम तक आंध्र प्रदेश के तटीय तटों से टकराएगा। इस दौरान तटीय इलाकों में तेज हवाएं भी चल रही हैं।
सावधान! 100 KM की रफ्तार से आ रहा मोन्था तूफान, पुरी में खाली कराया जा रहा समुद्री तट
चक्रवाती तूफान मोन्था को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से फोन पर बात की है। राज्य के कई जिलों में सोमवार से ही बारिश हो रही है।
आंध्र प्रदेश की तरफ चक्रवाती तूफान मोन्था बढ़ रहा है। 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आज शाम या रात को ये चक्रवाती तूफान समुद्री तट से टकराएगा। ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आंध्र प्रदेश में भारतीय सेना और एनडीआरएफ की टीम अलर्ट पर है। ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी तेज हवाएं चल रही हैं। इन राज्यों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को अलर्ट पर रखा गया है।ओडिशा के गंजम जिले में चक्रवात मोन्था के प्रभाव से गोपालपुर बंदरगाह में समुद्र की ऊंची लहरें उठ रही हैं। जिला प्रशासन ने लोगों के समुद्र तट पर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
चक्रवाती तूफान मोन्था को लेकर तमिलनाडु के थूथुकुडी समेत कई जिलों में गरज और बिजली के साथ बारिश हो रही है।
आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान मोन्था के मद्देनजर एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने कोठापट्टनम गांव को खाली कराए जाने की घोषणा की है। अधिकारियों ने लोगों से अपने घर खाली करने को कहा है। उप्पदा के 25 बस्तियों में एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं।आंध्र प्रदेश में चक्रवात मोन्था के आगे बढ़ने से काकीनाडा में समुद्र उफान पर है। काकीनाडा और उप्पदा के बीच जमकर बारिश हो रही है। रोड का लगभग 8 किलोमीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। अधिकारियों ने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए काकीनाडा और उप्पदा के बीच रोड को बंद कर दिया है।
तमिलनाडु में जैसे-जैसे मोन्था चक्रवात आगे बढ़ रहा है। चेन्नई के सभी हिस्सों में बारिश शुरू गो गई है। कूवम नदी उफान पर है।
चक्रवाती तूफान मोन्था के आने के बीच पुरी में समुद्री तट को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम लोगों को समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दे रही है। मछुआरों को समुद्री तट पर न आने को कहा गया है।ओडिशा सरकार ने आठ दक्षिणी जिलों में खराब मौसम के कारण संवेदनशील स्थानों से लोगों को निकालने की तैयारी शुरू कर दी है, जहां ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है।
चक्रवात मोन्था के आज शाम मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच पहुंचने की आशंका के बीच तटीय शहर में बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। चक्रवाती तूफान को लेकर स्थानीय अधिकारी अलर्ट पर हैं।











