मुंह से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए आप इन 3 मसालों के मिक्सचर को रायते में, सब्जी में या फिर दाल में भी एड कर सकते हैं

48
Share

क्या आप भी बैड ब्रेथ की समस्या से नेचुरली छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल करके देखना चाहिए।
क्या आपको भी यही लगता है कि किचन में रखे सभी मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने-पीने के स्वाद को बढ़ाने के लिए ही किया जाता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। अगर आप भी बैड ब्रेथ की समस्या का शिकार हैं, तो आपके लिए किचन में रखे कुछ मसाले काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे…
सबसे पहले आपको अजवाइन, सौंफ और जीरे का पाउडर बना लेना है। किचन में रखे इन 3 मसालों का मिक्सचर न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाएगा बल्कि बैड ब्रेथ की समस्या को भी काफी हद तक दूर कर पाएगा। आप इस मिक्सचर को किसी भी कंटेनर में स्टोर करके भी रख सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए खाना खाने के बाद अजवाइन, सौंफ और जीरे के इस पाउडर की थोड़ी सी मात्रा को कंज्यूम किया जा सकता है।मुंह से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए आप इन 3 मसालों के मिक्सचर को रायते में, सब्जी में या फिर दाल में भी एड कर सकते हैं। इसके अलावा आप इन मसालों को यूज करके चाय भी बना सकते हैं। चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में अजवाइन, सौंफ और जीरा निकाल लीजिए। अब इसी पैन में एक कप पानी एड कर इसे मीडियम फ्लेम पर गर्म कीजिए।
इस मिक्सचर में उबाल आने दीजिए और फिर इस चाय को कप में छानकर पी जाएं। आप इस चाय में शहद भी मिला सकते हैं। अजवाइन, सौंफ और जीरे का मिक्सचर बैड ब्रेथ के साथ-साथ पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी कारगर साबित हो सकता है। सर्दी-खांसी की समस्या से राहत पाने के लिए इस चाय का सेवन किया जा सकता है। ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल पर काबू पाने के लिए भी इन मसालों का सेवन किया जा सकता है।