“हरियाणा को पीने का पानी न देना अनुचित, पंजाब का प्रस्ताव संघीय ढांचे के खिलाफ — नायब सिंह सैनी”

72
Share

चंडीगढ़ -हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पानी के मुददे पर पंजाब ओछी राजनीति कर रहा है। इससे पहले भी एसवाईएल मुद्दे पर पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया और सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को दरकिनार किया।

उन्होंने कहा कि पानी प्राकृतिक स्त्रोत है और यह देश की धरोहर है। आज भी हरियाणा के हिस्से का पीने का पानी न देने पर मान सरकार ने पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया, जो अनैतिक है और भारतीय संघीय ढांचे के खिलाफ है।