यूपी में बदल गए कई जिलों के आईपीएस अफसर, देर रात सरकार ने जारी किया आदेश

61
Share

यूपी में बदल गए कई जिलों के आईपीएस अफसर, देर रात सरकार ने जारी किया आदेश
आईपीएस में कई IPS अफसरों के तबादले किए गए हैं, देर रात उत्तर प्रदेश शासन की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं।
यूपी सरकार ने बीती रात कई आईपीएस का ट्रांसफर कर दिया। बांदा के एसपी रहे अंकुर अग्रवाल को सीतापुर का एसपी बना दिया गया है और सीतापुर के वर्तमान एसपी चक्रेश मिश्र को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का एसपी नियुक्त कर दिया गया है। जानकारी दे दें कि यह आदेश देर रात अमिताभ यश के सिग्नेचर से जारी किए गए। आगे आदेश में बताया गया कि आईपीएस पलाश बंसल को बांदा जिले की कमान सौंपी गई और आईपीएस प्रबल प्रताप सिंह को महोबा का एसपी बनाया गया। सुधा सिंह को लखनऊ में पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है, ये झांसी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। वहीं, मुरादाबाद पीएसी में सेनानायक पूजा यादव को अलीगढ़ पीएसी की कमान सौंप दी गई है। साथ ही बीबीजीटीएस मूर्थी को झांसी में एसएसपी बना दिया गया है। आईपीएस मूर्थी कानपुर देहात में एसपी हैं। इसके अलावा, अरविंद मिश्रा को कानपुर देहात का एसपी बना दिया गया है और अमित कुमार II को अलीगढ़ पीएसी से मुरादाबाद पीएसी ट्रांसफर कर दिया गया है।UP IPSआलोक प्रियदर्शी को गाजियाबाद कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बना दिया गया है। अभिषेक यादव को पीलीभीत का एसपी बना दिया गया है। और पीलीभीत के वर्तमान एसपी अविनाश पांडेय को लखनऊ 1वीं एसएसएफ का सेनानायक बना दिया गया। साथ ही आईपीएस प्रशांत वर्मा को प्रयागराज रेलवे पुलिस का एसपी बनाया गया है। आईपीएस आरती सिंह को फतेहगढ़ एसपी और आईपीएस रोहित मिश्रा को लखनऊ रेलवे का एसपी नियुक्त किया गया है।