, विदेश मंत्रालय की बांग्लादेश को दो टूक

3969
Share

, विदेश मंत्रालय की बांग्लादेश को दो टूक
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की घटनाओं को लेकर बांग्लादेश की ओर से की गई टिप्पणियां अस्वीकार्य हैं।
नई दिल्ली: वक्फ संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिादबाद में हुई हिंसा को लेकर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की टिप्पणियों को भारतीय विदेश मंत्रालय ने खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश को नसीहत दी है कि पहले वह अपने यहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की घटनाओं को लेकर बांग्लादेश की ओर से की गई टिप्पणियां अस्वीकार्य हैं। ये बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न पर भारत की चिंताओं के साथ तुलना करने की एक कोशिश है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ ऐसे अपराध करनेवाले अपराधी खुलेआम घूमते रहते हैं।