यूपी: रामपुर में 11 साल की बच्ची से रेप

98
Share

यूपी: रामपुर में 11 साल की बच्ची से रेप, खेत से बहुत बुरी हालत में मिली, शरीर से बह रहा था खून
यूपी के रामपुर में एक दलित बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। वह खेत से बहुत बुरी हालत में मिली है। इस दौरान उसके शरीर से खून बह रहा था।
रामपुर: यूपी के रामपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक गांव में एक 11 साल की मूक-बधिर और दलित लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह
होने वाले दामाद के साथ भाग चुकी सास पकड़ी गई, पुलिस ने दोनों को यूं धर दबोचा
क्या है पूरा मामला?
मंगलवार शाम से लापता लड़की सुबह एक खेत में बेहोशी की हालत में मिली। लड़की नग्न अवस्था में थी और उसके शरीर से खून बह रहा था। पुलिस ने बताया कि बाद में उसके परिवार के सदस्यों को सूचित किया गया।
लड़की शाहबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जयपाल सिंह ने बताया कि लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। अधिकारी ने बताया कि बलात्कार पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक ने तीन टीमें गठित की हैं।