गर्मियों में नाक से खून क्यों निकलने लगता है?

71
Share

गर्मियों में नाक से खून क्यों निकलने लगता है? जानें ऐसा हो तो तुरंत क्या करें
क्या गर्मियों के मौसम में आपकी नाक से भी खून निकलता है? अगर हां, तो आपको इसके पीछे के कारण और इस समस्या को दूर करने के उपाय, दोनों के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।
क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में नाक से खून बहने पर आपको क्या करना चाहिए? अगर आपने समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया, तो आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज्यादा गर्मी की वजह से नाक की ब्लड वेसल्स फट जाती हैं और यही वजह है कि नाक से खून निकलने लगता है। आइए इस समस्या से छुटकारा पाने के कुछ तरीकों के बारे में जानते हैं।
सेहत के लिए वरदान साबित होगी लेमनग्रास टी, रोजाना पीने से शरीर को मिल सकते हैं ये फायदे
सबसे पहले पीपल के कुछ पत्तों का रस निकाल लीजिए। अब इस रस की 4 बूंदों को नाक में डाल दीजिए। पीपल के पत्तों के रस में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व न केवल नाक की सूजन को कम करने में बल्कि नाक से निकलने वाले खून को रोकने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आप चाहें तो शीशम के पत्तों के रस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
नाक से खून बहने की समस्या को दूर करने के लिए आप गाय के घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। गाय के घी को नाक में लगाने से आपकी नाक के अंदर नमी बनी रहेगी। गर्मियों का मौसम शुरू होते ही आपको रेगुलरली अपनी नाक में गाय का घी लगाना चाहिए। इससे आप नकसीर फूटने की समस्या से बच सकते हैं। अगर आप चाहें तो बेल के पत्तों को बॉइल कर पी सकते हैं।
नाक के अंदरूनी सूखेपन की वजह से नकसीर फूट सकती है यानी नाक से खून निकलने की समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो आपको अपनी नाक को ड्राई नहीं होने देना है। आयुर्वेद के मुताबिक पित्त दोष के असंतुलन की वजह से भी नकसीर फूट सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।