कौन हैं नरेंद्र मान?

44
Share

कौन हैं नरेंद्र मान? जिन्हें तहव्वुर राणा केस में गृह मंत्रालय ने बनाया है सरकारी वकील
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार देर रात एक राजपत्र अधिसूचना जारी कर एनआईए के इस अहम मामले की सुनवाई के लिए सीनियर एडवोकेट नरेंद्र मान को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया है। तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने के बाद उसे गंभीर आरोपों का सामना करना पड़ेगा। वह मुंबई हमले की साज़िश का बड़ा राज़दार है। प्रत्यर्पण से बचने के राणा के आखिरी प्रयास के विफल होने के बाद उसे भारत लाया जा रहा है, क्योंकि अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों ने उसके आवेदन को खारिज कर दिया था। प्रत्यर्पण मंजूर होने के बाद अब उसे अमेरिका से भारत लाया जाएगा। सरकार ने नरेंद्र मान को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया है।
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार देर रात एक राजपत्र अधिसूचना जारी कर एनआईए के इस अहम मामले की सुनवाई के लिए सीनियर एडवोकेट नरेंद्र मान को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया है। अधिसूचना के मु्ताबिक मान अगले तीन वर्षों तक 26/11 मुंबई हमलों से जुड़े केस में दिल्ली स्थित एनईआए की विशेष अदालतों और हाईकोर्ट में पैरवी करेंगे।