मेरठ मर्डर केसः मुस्कान और साहिल को मिला सरकारी वकील

109
Share

मेरठ मर्डर केसः मुस्कान और साहिल को मिला सरकारी वकील, दोनों की पैरवी करेंगी रेखा जैन
सौरभ की हत्या के आरोप में जेल में बंद मुस्कान और उसके बॉयफ्रेंड साहिल को सरकारी वकील मिल गया है। रेखा जैन दोनों की परैवी करेंगी।
फाइल फोटो
हत्यारोपी मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो
मेरठ: यूपी के मेरठ में सौरभ हत्याकांड मामले में आरोपी मुस्कान और साहिल को सरकारी वकील मिल गया है। सीनियर वकील रेखा जैन मुस्कान और साहिल का पक्ष कोर्ट में रखेंगी। दोनों ने सरकारी वकील मुहैया कराने की मांग की थी। जिला विधिक प्राधिकरण सेवा की तरफ से रेखा जैन को मुस्कान- साहिल का वकील नियुक्त किया गया है।
जेल जाने के बाद दोनों के परिजनों ने उनसे नाता तोड़ लिया है और उनके केस लड़ने से भी इनकार कर दिया था। जेल में खुद को असहाय पाते हुए अपनी कानूनी लड़ाई के लिए उन्होंने जेल सुपरीटेंडेंट से सरकारी वकील की मांग की थी, जिसके बाद जेल प्रशासन ने जिला विधिक प्राधिकरण सेवा मेरठ को प्रार्थना पत्र भेजा, जिस पर विचार करते हुए दोनों को कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए सरकारी वकील रेखा जैन मिल गई है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव उदयवीर सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि संविधान के मुताबिक हर व्यक्ति को न्याय पाने का अधिकार है, जिला विधिक प्राधिकरण सेवा का मुख्य उद्देश्य है कि समाज के कमजोर वर्गों को कानूनी सहायता प्रदान की जाये। हम गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। मुस्कान और साहिल ने अपनी कानूनी मदद के लिए वकील की मांग की थी और इस पर विचार करते हुए सीनियर एडवोकेट रेखा जैन को सरकारी वकील नियुक्त किया गया है। रेखा जैन इस मामले में दोनों का केस मजबूत तरीके से लड़ेंगी।
इस बीच बीते कल अपने धेवते साहिल की मोहब्बत उसकी बुजुर्ग नानी पुष्पा देवी को जेल खींच लाई। वह अपने धेवते से मिलते समय भावुक हो गई, उसके लिए वह कपड़े, केले और नमकीन लाई थी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “जो हुआ वह बहुत गलत है। सौरव की हत्या का मुझे बहुत दुख है। साहिल पर दो नशे थे, एक तो उसने नशा किया हुआ था और दूसरा नशा मुस्कान का था, जो उसे बेहद खतरनाक साबित हुआ। साहिल तंत्र-मंत्र में विश्वास नहीं करता, वह सिर्फ भगवान भोलेनाथ का भक्त है। सभी काम मुस्कान ने किए हैं, साहिल तो एक साधारण लड़का है। हालांकि उनका कहना है कि साहिल के पिता जल्द ही उससे मिलने जेल आएंगे, लेकिन उन्होंने इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी कि वह कब मिलेंगे।
मुस्कान और साहि ने पार की थी क्रूरता की सारी हदें
बता दें कि मुस्कान पर आरोप है कि उसने अपने पति की हत्या प्रेमी साहिल के साथ मिलकर की थी और उसके बाद परिवार को गुमराह करने लिए साहिल के साथ हिमाचल घूमने चली गई। वापस आने पर सौरव हत्याकांड का खुलासा हुआ और साहिल-मुस्कान ने हत्या की बात कबूली।
मुस्कान और साहिल का केस तब सुर्खियों में आया जब यह पता चला क मुस्कान ने अपने पति सौरव की हत्या प्रेमी साहिल के साथ मिलकर की थी और शव को ठिकाने लगाने के लिए बाजार सज नीला बड़ा ड्रम खरीदा गया, उसमें शव के टुकड़े करके डाला गया, ऊपर से सीमेंट और पानी भरते हुए सील कर दिया। खुलासे के बाद मुस्कान और साहिल दोनों जेल में है और उनके परिवारों ने साथ छोड़ दिया है। मुस्कान के परिजनों ने अपनी बेटी का केस लड़ने से मना कर दिया, वहीं साहिल के परिवार ने भी अपने बेटे को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया।