Share

अमित शाह और राजनाथ सिंह की कार के नंबर प्लेट पर ‘CAA’,
बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में जब गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे तो उनकी कार की नंबर प्लेट चर्चा का विषय बन गई। गुरुवार को बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे अमित शाह की गाड़ी का नंबर था ‘DL1 CAA 4421’. कार की नंबर प्लेट पर CAA शब्द देख चर्चा गर्म हो गई है।
लोकसभा चुनाव से पहले देश में CAA कानून को लेकर एक बार फिर चर्चा गर्म है। बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह की कार की नंबर प्लेट को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। गुरुवार को बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे अमित शाह की ‘DL1 CAA 4421’ नंबर वाली कार में CAA शब्द को लेकर लोग मान रहे हैं कि सरकार ने कानून के जल्द लागू होने का इशारा कर दिया है। गुरुवार को जहां अमित शाह की कार की नंबर प्लेट CAA वाली देखी गई तो वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की कार के रजिस्ट्रेशन में भी CAA देखा गया।
ऐसा माना जा रहा है कि सरकार की प्राथमिकता में अगला नंबर CAA का ही है। क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कार पर लगी ‘DL1 CAA 4421’ नंबर प्लेट की तस्वीर सामने आने के बाद से कयासों का बाजार गर्म है। गुरुवार को बीजेपी मुख्यालय में हुई पार्टी की चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे। गृह मंत्री अमित शाह की कार का ये नंबर सोशल मीडिया पर वायरल है। दावा किया जा रहा है कि अमित शाह ने 2024 चुनाव की घोषणा से पहले देश में CAA लागू करने का जो कमिटमेंट किया है, उसके पूरा करने का वक्त करीब आ गया है।
अमित शाह की कार का नंबर ही वायरल नहीं है, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की गाड़ी के नंबर में भी CAA है। एक तरफ जहां CAA जल्द लागू होने के कयास लगाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम धर्मगुरु और संगठन लोगों को अलर्ट रहने को कह रहे हैं। आज इसी मुद्दे पर जमात-ए-इस्लामी हिंद के नेता भी मीडिया से रूबरू होने वाले हैं। इससे पहले ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने CAA को भेदभाव वाला कानून बताया है। तो बरेली के भड़काऊ मौलाना तौकीर रजा ने चुनाव से पहले CAA कानून लाने की टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं।
CAA की आहट के साथ ही एक तरफ जहां भड़काऊ मौलाना अपने काम पर लग गए हैं। वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शबबुद्दीन रज़वी ने CAA का समर्थन करते हुए कहा है कि सीएए क़ानून से मुसलमान न घबराएं। 2024 चुनाव से पहले सीएए को लेकर बहस गर्म है। खबर ये है कि सरकार की तरफ से इसे लेकर सारी तैयारी हो गई है। बस सरकार से हरी झंडी मिलने का इंतजार है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *