Share

CCTV फुटेज में दिखा बेंगलुरु ब्लास्ट का संदिग्ध आरोपी, डॉग स्क्वायड सहित कई टीमें कर रहीं जांच
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में शुक्रवार को रामेश्वरम कैफे में धमाका हुआ । इस धमाके में अब तक 9 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। वहीं पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
बेंगलुरु: शहर के एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार को हुए ब्लास्ट से हड़कंप मच गया। पहले तो लगा कि यह सिलेंडर ब्लास्ट का मामला है, लेकिन बाद में पता चला कि ये आईईडी ब्लास्ट था। वहीं अब इस धमाके में जांच तेज होने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया। फिलहाल बेंगलुरु पुलिस इस केस में एक शख्स से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिस शख्स ने इस घटना को अंजाम दिया वो कर्नाटक के दक्षिण कन्नडा जिले का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस की जांच अभी भी जारी है।
बेंगलुरु के व्हाइट फील्ड इलाके में आईटीपीएल रोड पर स्थित मशहूर रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को धमाका हो गया। वहीं अब इस धमाके को लेकर पुलिस का कहना है कि इस मामले में UAPA अधिनियम, 1967 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया था कि आरोपी के बारे में कई सुराग मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी की उम्र 30 से 35 साल बताई जा रही है। AI के जरिए फैस रिकॉगनिशन सॉफ्टवेयर की मदद से आरोपी का चेहरे की पहचान कर ली गई है। हैरानी की बात ये भी है कि इस आरोपी ने ब्लास्ट करने से पहले कैफे में रवा इडली का कूपन भी लिया था। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक कैफे के पास एक बैग पेड़ के पास रखकर चला गया और बम विस्फोट हो गया। उसने धमाके के लिए टाइमर लगा रखा था। यह कम तीव्रता का विस्फोट है। वह आया और बस से उतर गया। ये भी खबर है कि उसका सारा चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया है। वहीं सीएम सिद्धारमैया ने कहा है कि यह एक तात्कालिक विस्फोट बताया जा रहा है। हमें अधिक जानकारी सामने आने के लिए जांच का इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा है कि आरोपी को सजा दी

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *