Share

ग्रेटर नोएडा: कंपनी से डिलीवरी के लिए जा रहे थे Samsung के मोबाइल, रास्ते में कर दिए गायब; लाखों रुपये है कीमत
आरोपियों ने पहले ही कंपनी से फोन चुराने की साजिश रच ली थी। इसके लिए उन्होंने कंपनी में ड्राइवर का काम शुरू कर दिया था। प्लान के तहत उन्होंने 8 से 14 फरवरी के बीच 80 सैमसंग के मोबाइल गायब किए। उनमें से 8 मोबाइल फोन अनजान लोगों को 80,000 रुपये में बेचे गए।
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना इलाके में एक कंपनी से डिलीवरी के लिए जाते वक्त सैमसंग के मोबाइल को गायब करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 72 सैमसंग के फोन बरामद हुए हैं। गायब किए गए फोनों की कीमत 13 लाख रुपए से ज्यादा बताई गई है।
पुलिस ने बताया कि 20 फरवरी को शैडोफैक्स कंपनी से एक्सपोर्ट करते समय 80 मोबाइल (ए-15 5जी) के गबन को लेकर सूरजपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले की जांच के दौरान 48 घंटे के भीतर रवि गौड़, दिनेश और अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। शैडोफैक्स टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड सैमसंग के मोबाइल फोन की डिलीवरी के लिए ट्रांसपोर्ट का काम करती है और तीनों आरोपी उक्त कंपनी में ड्राइवर के रूप में कार्यरत थे।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कंपनी से फोन चुराने की साजिश रची। रवि गौड़ ने कंपनी में ड्राइवर का काम शुरू कर दिया। प्लान के तहत 8 से 14 फरवरी के बीच 80 सैमसंग के मोबाइल गायब किए। उनमें से 8 मोबाइल फोन अनजान लोगों को 80,000 रुपये में बेचे गए। पुलिस ने बचे हुए 72 मोबाइल फोन को किराए के मकान से बरामद कर लिया

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *