Share

किसान संगठनों ने किया दिल्ली-नोएडा रूट से हटने का ऐलान, अब इस जगह देंगे धरना
बता दें कि गुरुवार को किसान संगठनों के मार्च को देखते हुए नोएडा में पुलिस ने धारा-144 लागू कर दी थी। इसके साथ ही जिले की सभी सीमाएं भी अगले 24 घंटे के लिए सील कर दी गई थी। हालांकि, किसान संगठनों ने दिल्ली-नोएडा रूट से हटने का ऐलान कर दिया है।
दिल्ली नोएडा रूट पर ट्रैवल करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। किसान संगठनों ने दिल्ली नोएडा रुट से हटने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में चल रहे किसानों के विरोध-प्रदर्शन ने आम लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी थी। गुरुवार को सुबह से ही दिल्ली नोएडा रूट पर भारी ट्रैफिक लगा हुआ था। अब किसानों के इस फैसले से इस रूट में यात्रा करने वाले लोगों को राहत मिल सकेगी।
किसान संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस कमिश्नर की तरफ से उन्हें आश्वासन मिला है। एक हाईलेवल कमेटी का भी गठन किया गया है। कमेटी में औद्योगिक मंत्री, IIDC चेयरमैन मनोज सिंह, ACS एसपी गोयल, तीनों अथॉरिटी के सीईओ, सीपी और जनपद के जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे । एनटीपीसी के लिए किसान पावर सेक्रेट्री और सीएमडी से करेंगे बैठक। वहीं, किसान इस रूट से उठकर अपने धरना स्थल को सेक्टर 6 और सेक्टर 24 NTPC में जायेंगे। नोएडा के डीसीपी विद्या सागर मिश्रा ने हमने किसान संगठनों के नेताओं से बात की है। एक हाई पावर कमेटी बनाने का प्रस्ताव दिया गया था जिस पर किसान नेता सहमत हो गए हैं। डीसीपी ने बताया कि किसानों का आज का कार्यक्रम समाप्त हो गया है। हम यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
बता दें कि गुरुवार को किसान संगठनों के मार्च को देखते हुए नोएडा में पुलिस ने धारा-144 लागू कर दी थी। इसके साथ ही जिले की सभी सीमाएं भी अगले 24 घंटे के लिए सील कर दी गई थी। धरना प्रदर्शन को देखते हुए गोलचक्कर चौक सैक्टर-15, रजनीगंधा चौक, सैक्टर-06 चौकी चौक, झुण्डपुरा चौक, सैक्टर-8/10/11/12 चौक, हरौला चौक से जरूरत के हिसाब से यातायात का डायवर्जन किया गया था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *