Share

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर चलते ट्रक में लगी आग, धुएं का गुबार देख सहम उठे लोग, सामने आया भयानक VIDEO
ट्रक में आग लगी देखकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की दूर तक कतार लग गई। फायरकर्मियों ने बमुश्किल आग बुझाई लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था।
बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर रेलवे ओवरब्रिज पर चलते ट्रक में आग लगने से हड़कंप मच गया। जिस समय ट्रक में आग लगी उसकी रफ्तार बहुत ज्यादा थी। किसी तरह ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। चालक ने जब ट्रक रोका तो आग ने विकराल रुप धारण कर दिया। थोड़ी ही देर में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के आसपास धुआं ही धुआं फैल गया। वहीं, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन ट्रक पूरी तरह जल चुका था। इससे आवागमन भी प्रभावित रहा।
गुरुवार को बुलंदशहर के रहीमपुर बेगवा निवासी कलुआ पुत्र रज्जाक हापुड़ से ट्रक लेकर एक्सप्रेस-वे से होकर गाजियाबाद के ट्रानिका सिटी जा रहा था। ट्रानिका सिटी में प्रीत कंपनी से गन्ना मिल के उपकरण लेकर उसे हरियाणा जाना था। जब वह बड़ागांव से आगे निकला तो जलने की बदबू आने लगी। तभी रेलवे ओवरब्रिज के पास ट्रक रोका तो आग की लपटों ने ट्रक को चपेट में ले लिया था। उसने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन विफल रहा। इसके बाद राहगीरों के बताने पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और पुलिस के साथ फायरकर्मियों को भी सूचना दी। फायरकर्मियों के पहुंचने से पहले ट्रक आग की गिरफ्त में आ चुका था।
ट्रक में आग लगी देखकर एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की दूर तक कतार लग गई। थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक प्रभावित रहा। फायरकर्मियों ने बमुश्किल आग बुझाई लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था। बताया जा रहा है कि ट्रक के वायरिंग में फाल्ट के कारण यह हादसा हुआ।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *