Share

सीएम योगी बोले, अंतरिम बजट में नए भारत को दुनिया का ग्रोथ इंजन बनाने का रोड मैप, जानें- क्या बोले अखिलेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट के बारे में कहा कि इसमें नए भारत को दुनिया का ग्रोथ इंजन बनाने का रोड मैप है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव 2024 के पहले केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस बजट में नए भारत को दुनिया का ग्रोथ इंजन बनाने का रोड मैप दिखाया गया है। इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी का आभार भी जताया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत अंतरिम बजट में ‘विकसित भारत’ का विजन, अंत्योदय का संकल्प और ‘नए भारत’ को दुनिया का ग्रोथ इंजन बनाने का ‘रोड मैप’ है।
नए भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का मार्ग प्रशस्त करते इस लोक-कल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार एवं वित्त मंत्री जी का
आदरणीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मा. केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती @nsitharaman जी द्वारा आज प्रस्तुत अंतरिम बजट में ‘विकसित भारत’ का विजन, अंत्योदय का संकल्प और ‘नए भारत’ को दुनिया का ग्रोथ इंजन बनाने का ‘रोड मैप’ है।इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ये मोदी सरकार का विदाई बजट है। उन्होंने एक्स पर कहा कि कोई भी बजट अगर विकास के लिए नहीं है और कोई भी विकास अगर जनता के लिए नहीं है तो वो व्यर्थ है। भाजपा सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा करके एक शर्मनाक रिकार्ड बनाया है, जो फिर कभी नहीं टूटेगा क्योंकि अब सकारात्मक सरकार आने का समय हो गया है। ये भाजपा का ‘विदाई बजट’ है।
कोई भी बजट अगर विकास के लिए नहीं है और कोई भी विकास अगर जनता के लिए नहीं है तो वो व्यर्थ है।
भाजपा सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा करके एक शर्मनाक रिकार्ड बनाया है, जो फिर कभी नहीं टूटेगा क्योंकि अब सकारात्मक सरकार आने का समय हो गया है।ये भाजपा का ‘विदाई बजट’ है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लोकसभा चुनाव से पूर्व, संसद में आज पेश बजट जमीनी वास्तविकता से दूर चुनावी लुभावने वाला ज्यादा है। इस प्रकार, देश की जनता की अपार गरीबी, बेरोजगारी व बढ़ती हुई महंगाई से त्रस्त जीवन को नकारना अति-दुःखद व चिंतनीय है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही, देश की अर्थव्यवस्था व विकास संबंधी सरकारी दावों व वादों में जमीनी सच्चाई होती तो फिर यहां के 80 करोड़ से अधिक लोगों को फ्री में राशन का मोहताज जीवन जीने को मजबूर नहीं होना पड़ता।वित्तमंत्री सुरेश खन्ना बोले, यूपी को मिलेगा दो लाख करोड़ से ज्यादा
वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष में उत्तर प्रदेश को विकास के लिए दो लाख 18 हजार आठ सौ सोलह करोड़ रुपये मिलेंगे। जो कि पिछले वर्ष के मुकाबले करीब 15 हजार करोड़ रुपये ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि अंतरिम बजट से यूपी को लाभ मिलेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *