Share

कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब 2026 तक मिलेगी चीनी पर सब्सिडी; 1.89 करोड़ परिवारों को लाभ
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने चीनी सब्सिडी पर बड़ा फैसला लिया है। 2026 तक बढ़ाई गई सब्सिडी से 1.89 करोड़ परिवारों को लाभ मिलेगा।
पीएम मोदी की अध्यक्षता में राशन की दुकानों के माध्यम से 1.89 करोड़ अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) परिवारों को चीनी पर सब्सिडी की योजना दो साल और बढ़ा दी है। अब 31 मार्च, 2026 तक सब्सिडी मिलेगी। नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक वितरण योजना (पीडीएस) के माध्यम से होने वाले वितरण पर यह बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत राज्यों को 18.50 रुपये प्रति किलोग्राम की सब्सिडी मिलेगी। एएवाई के दायरे में आने वाले परिवारों को प्रति माह एक किलोग्राम प्रति परिवार की दर से चीनी वितरण किया जाता है। चीनी की खरीद और वितरण की जिम्मेदारी राज्यों की है। यह योजना समाज के सबसे गरीब लोगों तक चीनी की पहुंच सुनिश्चित करती है। उनके आहार और स्वास्थ्य में सुधार के मकसद से यह प्रयास किया जाता है

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *