Share

कर्तव्य पथ पर आते ही छा गए रामलला, गणतंत्र दिवस समारोह में निकाली गई यूपी की लाजवाब झांकी
गणतंत्र दिवस के अवसर पर यूपी की लाजवाब झांकी निकाली गई है। इस झांकी की थीम ‘अयोध्याः विकसित भारत-समृद्ध विरासत’ रखी गई है।
आज दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह हो रहा है। इस दौरान तीनों सेनाओं की परेड और राज्यों की झांकियां निकाली जा रही हैं। इस बार गणतंत्र दिवस पर फ्रांस की सेना ने भी हिस्सा लिया है, वहीं, चीफ गेस्ट के तौर पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो भी 2 दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। पहले राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी गई, फिर सेना की परेड व राज्यों की झांकियां निकाली गईं। इसी के तहत यूपी ने भी अपनी झांकी निकाली है।’अयोध्याः विकसित भारत-समृद्ध विरासत’ रखी गई थीम
इस बार उत्तर प्रदेश की झांकी का थीम ‘अयोध्याः विकसित भारत-समृद्ध विरासत’ है। झांकी में भगवान राम का बाल स्वरूप, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की झलक, बीच की हिस्से में साधु और रैपिड रेल का मॉडल, साथ ही पिछले हिस्से में ब्रह्मोस मिसाइल की झलक देखने को मिल रही है। कर्तव्य पथ पर यूपी की झांकी के निकलते ही रामलला ने सबका मन मोह लिया।
जानकारी दे दें कि अयोध्या में 22 जनवरी के दिन राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। इस समारोह में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। वहीं, नोएडा के जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन कर तैयार हो रहा है। बता दें कि ये दुनिया का चौथा और एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा। जेवर एयरपोर्ट पर एक साथ 178 विमान खड़े हो पाएंगे। झांकी के बीच में दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल का मॉडल लगाया गया है।
बता दें कि 2025 तक रैपिड रेल काम पूरा हो जाएगा, और ये पटरी पर दौड़ती नजर आएगी। इस ट्रेन को 180 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलने के लिए डिजाइन किया गया है, हालांकि ये 160 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी। वहीं, ब्रह्मोस मिसाइल की बात करें तो ये दुनिया की सबसे घातक और तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। ये साल 2025 तक यूपी के लखनऊ में बनाई जाएगी, इसके लिए डीआरडीओ व रूसी कंपनी NPOM के बीच एक एमओयू भी साइन किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें:

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *