Share

PM मोदी को अपने पास देखकर जोश में आए लोग, लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे
आज गणतंत्र दिवस के समापन के बाद पीएम मोदी लोगों के पास गए और उनका हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस बीच लोगों ने पीएम को देखकर भारत माता की जयकारे भी लगाए।
आज शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस पर परेड का समापन हो गया है, इस परेड खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ देर कर्तव्य पथ पर पैदल चले और वहां मौजूद लोगों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। जैसे ही पीएम लोगों के बगल से गुजरे तो, सभी में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान लोगों ने गर्मजोशी व तालियों की गड़गड़ाहट के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी कर्तव्य पथ के दूसरी ओर गए, जहां मोबाइल के जरिए उनकी तस्वीरें लेने के लिए उत्साहित लोगों ने उनका स्वागत किया। जानकारी दे दें कि इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पारंपरिक बग्गी में कर्तव्य पथ से चले गए। यह प्रथा 40 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद इस साल फिर शुरू की गई है।
इस साल के गणतंत्र दिवस के मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो चीफ गेस्ट है। इमैनुएल मैंक्रो भारत दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस बार परेड के दौरान भारत के स्वदेशी निर्मित आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन ज्यादा किया गया है। परेड के दौरान T90 भीष्म टैंक और बीएमपी-2/2के, नाग मिसाइल कैरियर, पिनाका रॉकेट सिस्टम, MRSAM लॉन्चर जैसे स्वदेशी हथियारों का प्रदर्शन किया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *