Share

9 साल के आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा पहुंचे अयोध्या, बोले- “मैं उत्साहित और गौरवान्वित हूं”
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम भी कर लिए गए हैं। बता दें कि आज 9 साल के आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा भगवान राम की नगरी पहुंचे हैं।
अयोध्या: 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह है। इसी को लेकर आज 9 साल के आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा अयोध्या पहुंचे हैं। अभिनव अयोध्या पहुंचने पर काफी खुश हैं। अभिनव ने अपनी खुश व्यक्त करते हुए कहा कि मैं बहुत खुश, उत्साहित और गौरवान्वित हूं, इतने सालों के इंतजार के बाद आखिरकार राम मंदिर बन रहा है।आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा ने कहा, “मैं बहुत खुश, उत्साहित और गौरवान्वित हूं, जैसा कि देश का हर हिंदू है। इतने सालों के इंतजार के बाद आखिरकार राम मंदिर बन रहा है। मेरी नजर वे भाग्यशाली हैं कि उन्हें राम मंदिर का निर्माण होते देखने को मिला। भगवान राम अब तक एक तंबू में रह रहे थे, यह बहुत खुशी का अवसर है कि आखिरकार हमारे भगवान को अपना मंदिर मिल रहा है।”
जानकारी के लिए बता दें कि अभिनव अरोड़ा अपने भजन- कीर्तन को लेकर कई बार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहे हैं। अभिनव ने 5 साल से भी कम उम्र में आध्याम की ओर अपना कदम बढ़ा दिया था। आज अभिनव के देश-विदेश में करोड़ों प्रशंसक हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *