Share

‘भारत के लिए अमृत काल से ज्यादा जरूरत शिक्षा काल की’, खरगे ने शेयर किया
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि 17 वर्ष से 18 वर्ष के आयु वर्ग के 25 प्रतिशत युवाओं ने “रुचि के अभाव” के कारण शिक्षा बंद कर दी है। उन्होंने अपने पोस्ट के साथ 35 सेकंड का एक वीडियो भी साझा किया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देश में शिक्षा की स्थिति को लेकर शुक्रवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत 2024 में अपने छात्रों के लिए न्याय सुनिश्चित करेगा। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “भारत को ‘अमृत काल’ से ज्यादा ‘शिक्षा काल’ की जरूरत है।”
‘2024 में भारत छात्रों के लिए मोदी सरकार से न्याय सुनिश्चित करेगा’
खरगे ने वार्षिक शिक्षा स्थिति रिपोर्ट (ASER) का हवाला देते हुए कहा, “2024 में भारत अपने छात्रों के लिए मोदी सरकार से न्याय सुनिश्चित करेगा, क्योंकि शिक्षा पर उसका रिपोर्ट कार्ड घोर विफलता के साथ चिह्नित है।” इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, “ग्रामीण भारत में 14 से 18 वर्ष के 56.7 प्रतिशत छात्र तीसरी कक्षा का गणित हल नहीं कर सकते। इस आयु वर्ग के 26.5 प्रतिशत छात्र अभी भी अपनी क्षेत्रीय भाषा में दूसरी कक्षा के स्तर का पाठ धाराप्रवाह नहीं पढ़ सकते हैं।”
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 17 वर्ष से 18 वर्ष के आयु वर्ग के 25 प्रतिशत युवाओं ने “रुचि के अभाव” के कारण शिक्षा बंद कर दी है। खरगे ने अपने पोस्ट के साथ 35 सेकंड का एक वीडियो भी साझा किया जिसमें आरोप लगाया गया है कि “भाजपा हमारे युवाओं के भविष्य को नष्ट कर रही है।”

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *