Share

COVID 19 के नए वेरिएंट JN.1 ने बढ़ाई दुनियाभर में चिंता, इन देशों में यात्रा से पहले जरूर पढ़ें दिशानिर्देश
कोविड 19 के नए वेरिएंट Jn.1 के सामने आने के बाद दुनियाभर में लोगों की चिंता बढ़ गई है। इस बीच अगर आप अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले हैं तो उस देश की सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देश को जरूर पढ़ लें। बता दें कि मलेशिया, इंडोनेशिया, चीन समेत कई देशों में यात्रा के नए नियम लागू कर दिए गए हैं। ने दुनियाभर की चिंता फिर बढ़ा दी है। इस कारण एयरपोर्ट पर थर्मल स्कैनिंग, फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की प्रक्रिया फिर शुरू हो चुकी है। इस कारण कई देशों में यात्राओं पर कुछ नियम व प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। वहीं इन देशों में कोविड 19 सिंगापुर और इंडोनेशिया में प्रतिबंध लागू
बता दें कि सिंगापुर में 3 से 9 दिसंबर 2023 के बीच 5 लाख से अधिक कोविड 19 के मामले देखने को मिले हैं। वहीं पिछले सप्ताह कोरोना के 65 नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण सिंगापुर में सख्त यात्रा संबंधित नियमों को लागू कर दिया गया है और दिशानिर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। यहां एयरपोर्ट पर हर किसी को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं लोगों से अपील की गई है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाएं। साथ ही इंडोनेशिया में भी कोविड 19 के मामले बढ़ने लगे हैं। ऐसे में इंडोनेशिया सरकार ने भी अंतरराष्ट्रीय यात्रा संबंधितदिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।मलेशिया और चीन में भी नए नियम लागू
इसके अलावा मलेशिया में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में सरकार ने पर्यटन स्थल को ध्यान में रखते हुए कंप्लीट लॉकडाउन की घोषणा भले ही नहीं की है। लेकिन देश में यात्रा पर सख्त प्रतिबंध लागू कर दिया गया है और स्थानीय लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य है। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों से अपील की गई है कि वो बूस्टर डोज लगवाएं। मलेशिया के अलावा चीन में भी कोरोनावायरस के नए वेरिएंट का असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगर आप चीन की यात्रा करने की सोच रहे हैं तो चीन सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों को जरूर पढ़ लें। दरअसल यहां सार्वजनिक स्थलों पर मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *