Share

50वें सीएम बने मोहन यादव, देखें अब तक के सभी मुख्यमंत्रियों की लिस्ट
भारतीय जनता पार्टी के नेता और अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के साथ ही अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि जोड़ ली।
मोहन यादव (दाएं) ने बुधवार को मध्य प्रदेश के CM के रूप में शपथ ली। इस दौरान PM मोदी भी वहां मौजूद थे।
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के नेता मोहन यादव ने बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। यादव के अलावा जगदीश देवड़ा एवं राजेंद्र शुक्ला ने भी राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने यादव, देवड़ा एवं शुक्ला को भोपाल के मोती लाल नेहरू स्टेडियम में दिन में साढ़े 11 बजे आयोजित समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एवं अन्य नेता मौजूद रहे। सीएम पद की शपथ लेने के साथ ही मोहन यादव ने अपने नाम एक खास उपलब्धि जोड़ ली।
मध्य प्रदेश में आज से ‘मोहन राज’ शुरू, मोहन यादव ने 19वें के तौर पर ली पद की शपथ
बीजेपी के 50वें सीएम बने मोहन
मोहन यादव शपथ लेने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी से संबंध रखने वाले 50वें मुख्यमंत्री बन गए। इससे पहले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा बीजेपी की तरफ से 49वें मुख्यमंत्री बने थे। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पहले मुख्यमंत्री के रूप में राजस्थान के कद्दावर नेता भैरों सिंह शेखावत का नाम दर्ज है। उन्होंने 4 मार्च 1990 को राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। उनके बाद दूसरे नंबर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री शांता कुमार, तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा, चौथे नंबर पर यूपी के सीएम कल्याण सिंह और पांचवें नंबर पर दिल्ली के सीएम मदन लाल खुराना का नाम आता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *